जामताड़ा : कांग्रेस विधायक के बाद भाजपा विधायक ने भाजपा सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा

जामताड़ा । कांग्रेस विधायक डॉ इरफ़ान अंसारी के आवास पहुँचे भाजपा के पुर्व मंत्री सह वर्तमान सारठ विधायक रंधीर जहाँ दोनों नेताओं की बंद कमरों में लम्बी बात चित हुई। बात चित का खुलासा नही किया गया। जामताड़ा में डम्फ़र चालकों की हड़ताल को समाप्त कराने रंधीर सिंह विधायक आवास पहुंचे थे। बताते चले की पिछ्ले कुछ दिन पुर्व दुमका सांसद सुनिल सोरेन जामताड़ा पहुंचे थे ।
प्रोटोकॉल का हवाला देकर एक बयान दिया था की जामताड़ा में विकास योजनाओं के शिलापट में सांसद का नाम नही लिखा जाता है। उन्होनें कहा की उपायुक्त को कहा है कोई भी उद्घाटन और शिलान्यास में सांसद का भी नाम होना चाहिए। इस बयान से अब जामताड़ा विधायक दोबारा विफर पड़े और जमकर बरसे उन्होनें सांसद सुनिल सोरेन से कहा की आप काम करें मै आपका साथ हुँ ।
भाजपा के पुर्व मंत्री भी आपका साथ होगा चंद विचोलियों जे साथ अनर्गल बयानबाजी कीजिएगा और चले जाईयेगा ये यहाँ नही चलेगा। काम किजीये नाम होगा एक बार नाम नही आया तो हायतौबा मचा दिये। सारठ के विधायक रंधीर सिंह जो पुर्व मंत्री रह चुके हैं अब इनके निशाने पर दुमका से भाजपा साँसद सुनिल सोरेन हैं। रंधीर सिंह ने कहा की शिलान्यास और उद्घाटन में निश्चित रुप से उनका नाम रहेगा हाय तौबा मचाने की आवश्यकता नही है।
सुनिल सोरेन सारठ विधानसभा में आज तक कोई काम नही किया है। बल्की गुटबाजी करते हैं। विधायक को दरकिनार नही कर सकते हैं हमें दुमका में जाके वोट नही लेना है आपको सारठ में वोट लेना है।