निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रदीप मंडल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान प्रदीप मंडल ने जामताड़ा जिले में संगठन की स्थिति और उसे और अधिक सशक्त बनाने के लिए जरूरी कदमों पर अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और स्थानीय स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने की बात कही।इस मुलाकात में झामुमो के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। जिसमें पिछले महीने चलाया गया सदस्यता अभियान के बारे में भी जानकारी दिया गया ।साथ ही तैयारियों और पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श शामिल रहा। प्रदीप मंडल ने संगठन विस्तार में युवा और समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संगठनात्मक सुधारों पर आवश्यक निर्देश दिए।इस बैठक के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। माना जा रहा है कि जल्द ही जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी कोई अहम फैसला ले सकती है।